महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती पर निकला चल समारोह, हजारों लोग हुए शामिल
Jul 21 2026
ग्वालियर। प्रजापति समाज सेवा समिति के तत्वावधान में महाराजा दक्ष प्रजापति जी जयंती पर चल समारोह एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह जानकारी प्रजापति समाज सेवा समिति के अध्यक्ष नरेश प्रजापति एवं महामंत्री बंटी प्रजापति ने दी। नरेश प्रजापति एवं बंटी प्रजापति ने बताया कि श्री श्री 1008 महाराजा दक्ष प्रजापति जी जयंती पर चल समारोह डबरा सुगर फैक्ट्री चौराहे से प्रारम्भ हुआ। इस चल समारोह में समाज के युवा जोश और उत्साह और उमंग के साथ गगन भेदी नारे लगाते हुए चल रहे थे। समाज की महिला कार्यकर्ता और वहीं उनके पीछे वरिष्ठ समाजसेवी हजारों की संख्या में चल रहे थे। यह चल समारोह सुगर फैक्ट्री चौराहे से प्रारंभ होकर जबाहर गंज, सुभाष गंज, बस स्टैंड से होते हुये पिछोर तिराहे होते हुए जेल रोड पर स्थित ईश्वर गार्डन पर समापन हुआ।
उसके बाद मंचीय कार्यक्रम अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त कर समाज उत्थान और बच्चों की आधुनिक शिक्षा बेटियों को आगे बढ़ाएं पर जोर दिया। महाराजा दक्ष प्रजापति जी जयंती चल समारोह में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त केशव बघेल, विधायक सुरेश राजे, भाजपा जिला महामंत्री जवाहर प्रजापति, सुरेन्द्र प्रजापति, राजवीर प्रजापति, नंदराम प्रजापति, रमेश प्रजापति, ख्यालेन्द्र प्रजापति, जगमोहन प्रजापति, होतम सिंह प्रजापति, महाराज सिंह राजोरिया, सुरेश प्रजापति, वेदप्रकाश सूजेनिया, भगबान सिंह प्रजापति, राधा प्रजापति, रजनी प्रजापति, रामवतार प्रजापति, जीतेन्द्र प्रजापति, रामस्वरूप प्रजापति, सुनील प्रजापति, लक्ष्मण प्रजापति, हरविलास प्रजापति सहित हजारों समाजसेवी शामिल हुए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









