लायंस क्लब अनुभूति, आध्या, आराध्या का शपथ ग्रहण संपन्न

Jul 21 2026

ग्वालियर। लायंस क्लब अनुभूति, आध्या, आराध्या क्लब का शपथ ग्रहण समारोह होटल मैक्सन में जयपुर से पधारे प्रांतपाल पीएमजेएफ   आशुतोष वशिष्ठ द्वारा सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ से पूर्व सभी अतिथियों सहित सदस्यों का स्वागत साधना बंसल और मंजरी अग्रवाल द्वारा ढोल के साथ हाल में प्रवेश कराया गया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं शपथ विधि अधिकारी सहित सभी का मंच आमंत्रण कल्पना प्रदीप द्वारा किया गया। इस के बाद पीडीजी एमजेएफ नितिन मांगलिक द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई गई एवं अध्यक्ष को कॉलर सहित अधिकार के प्रतीक गेबल को सौंपा गया साथ ही मानसेवी सचिव और कोषाध्यक्ष को कॉलर पहना कर पिन लगाई गई। इस अवसर पर आईपीडी जीएमजेएफ सुधीर बाजपेई द्वारा नवीन सदस्यों को शपथ दिलाई गई और प्रांतपाल द्वारा सभी को प्रांत की पिन दी गई। मंच पर एसवीडी जीएमजेएफ सीएस तोमर, चीफ एरिया लीडर एमजेएफ अजय सप्रा, रीज़न चेयरपर्सन सलिल गुप्ता, पीएमजेएफ राकेश अग्रवाल, जोन चेयरपर्सन राम करन पारीख, लायन अशोक शर्मा, संस्थापक अध्यक्ष एमजेएफ मीनाक्षी गोयल, प्रोजेक्ट कन्वेनर राजेश गोयल उपस्थित रहे।
 इसके साथ ही भूपेंद्र सिंह तोमर, रमेश श्रीवास्तव, जुबेर रहमान प्रदीप,  अजय बाजपेई, हेमेंद्र तिवारी, पुष्पेंद्र, सतेंद्र, संदीपा, सुमन मदान, विवेक जैन, अजय चोपड़ा, शिवशंकर, प्रदीप शर्मा,गीता सूर्यवंशी,अंजू,अलका अग्रवाल आदि सहित अन्य क्लब से आए अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष भी उपस्थित रहे। अंत में आभार मनु शर्मा द्वारा दिया गया।