माह में एलुमिनाई की बैठक कर महाविद्यालय के विकास के लिये योगदान देना चाहिये: माया सिंह
Jul 21 2026
ग्वालियर। शासकीय केआरजी महाविद्यालय में एलुमिनाई मीट 2025-26 का आयोजन किया गया। जिसमें विविध क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त केआरजी की भूतपूर्व उत्कृष्ट छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मायासिंह थीं, वहीं विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक ध्यानेंद्र सिंह थे। कार्यक्रम में डॉ. आशा माथुर, अध्यक्ष एलुमिनाई एसोसिएशन, डॉ. मंजू शर्मा आईएएस, डॉ. डीके शर्मा, विशिष्ट अतिथि, डॉ. मनीषा कौल, डॉ. सुधा चौहान सेवानिवृत्त इंडियन काउंसिंल ऑफ मेडिकल रिसर्च नई दिल्ली, वरिष्ठ समाजसेवी आशा सिंह, हेमा राजनगांवकर महिला क्रिकेट कोच मौजूद रहीं।
भूतपूर्व छात्राओं ने महाविद्यालय के अपने अनुभव साझा किए। प्राचार्य डॉ. साधना श्रीवास्तव द्वारा समस्त अतिथियों का वाचिक स्वागत किया गया। संगीत विभाग की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत तथा महाविद्यालय की छात्रा कु. खुशी तोमर द्वारा भरत नाट्यम नृत्य की प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि माया सिंह ने कहा कि हमें माह में एक बार एलुमिनाई की बैठक करना चाहिये और महाविद्यालय के विकास के लिये योगदान देना चाहिये। अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. आशा माथुर ने कहा कि जल, थल, नभ में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जहां केआरजी महाविद्यालय की छात्राएं न हों। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मंजू दुबे, पूर्व प्राचार्य एवं एलुमिनाई ने किया। आभार डॉ. वीणा शुक्ला ने व्यक्त किया। इस एलुमिनाई मीट समारोह में सन 1968 से लेकर 1984 तक की भूतपूर्व छात्राओं ने सहभागिता की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









