कॉम्बिंग गश्त में 245 बदमाशों को पकड़ा, 289 गुंडे व हिस्टीशीटर चेक किए
Jul 20 2026
ग्वालियर। लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहे बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बीती रात कॉम्बिंग गश्त की। इस दौरान जो भी बदमाश जिस हालत में पुलिस को मिला उसे उठा लाई। इस दौरान कई बदमाशों ने पुलिस को चकमा देने का प्रयास किया, लेकिन पहले से अलर्ट पुलिस ने किसी को मौका नहीं दिया। कुछ ही घंटों में पुलिस ने जिले भर से 245 बदमाशों को पकडक़र हवालात पहुंचाया, इस दौरान करीब 289 गुंडे व हिस्टीशीटर चेक किए।
आमजन चैन से रहें और बदमाशों में पुलिस का खौफ रहे, इसके लिए बीती रात जिले में पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त किया। इस दौरान पुलिस ने उन बदमाशों को पकड़ा जो कई सालों से पुलिस को चकमा दिए हुए थे। वहीं पुराने गैंगस्टरों और बदमाशों को पुलिस ने चेक कर उनकी जानकारी जुटाई, जिससे वह पुन: वारदातों में शामिल न हो पाए।
कॉम्बिंग गश्त में पुलिस ने जिले में कुल 245 बदमाशों को पकड़ा है, जिसमें 118 स्थाई और 127 गिरफ्तारी वारंटी है। साथ ही 155 गुण्डा एवं 134 हिस्ट्रीशीटरों को चेक किया।
रात दस बजे से एसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर सभी थाना प्रभारी अपने बल के साथ इलाके में निकले और पैदल गश्त किया। इस दौरान जो भी संदेही दिखा, उसे रोका गया और उससे पूछताछ की। वहीं इलाके के लोगों से भी बातचीत की, जिससे उस क्षेत्र में होने वाली अनैतिक गतिविधियों की जानकारी जुटाई। इस दौरान उनके द्वारा फरारी बदमाशों, वारंटियों, गुण्डों, हिस्ट्रीशीटरों एवं जिला बदर के आरोपियों की उनके घरों पर चेकिंग के साथ ही बैंक एटीएम एवं होटल, लॉज, धर्मशाला, ढाबों को भी चेक किया।
देर रात जैसे ही एसएसपी धर्मवीर सिंह गश्त की कार्रवाई का जायजा लेने के लिए फील्ड में आए तो गश्त में निकले अफसरों और जवानों का एक्शन शुरू हो गया। वहीं एएसपी सुजावल जग्गा, सुमन गुर्जर, शिवेश बघेल और जयराज कुबेर ने गश्त की मॉनिटरिंग की।
एसएसपी धर्मवीर सिंह ने कहा कि जनता चैन से रहे और बदमाशों में पुलिस का खौफ रहे, इसके लिए पुलिस का यह अभियान लगातार चलेगा। बीती रात चले अभियान में पुलिस ने कुल 245 बदमाशों को पकड़ा है, 289 गुंडे व हिस्टीशीटर चेक किए हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









