लायंस क्लब ग्वालियर सिटी पद स्थापना दिवस आयोजित

Jul 21 2026

ग्वालियर। प्रांत के द्वितीय सबसे बड़े क्लब लायंस क्लब ग्वालियर सिटी का पद स्थापना दिवस एक निजी हॉटल में आयोजित किया गया। जिसमें 2026-27 के कार्यकाल हेतू अध्यक्ष धीरज भटनागर, मानसेवी सचिव  किशोर सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष शमशाद बेग एवं कार्यकारिणी ने शपथ ली। पद स्थापना दिवस पर 25 नवीन सदस्यों ने भी लायंस क्लब ग्वालियर सिटी की सदस्यता ली।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रांतपाल आशुतोष वशिष्ट आईपीडीजी सुधीर बाजपेई, प्रांतपाल द्वितीय सीएस तोमर, पूर्व प्रांतपाल विकास गंगवाल, संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व प्रांतपालनितिन मांगलिक, चीफ एरिया लीडर अजय सप्रा, रीजन चेयरमैन सलिल गुप्ता, जोन चेयरमैन हेमेंद्र तिवारी, पूर्व रीजन चेयरमैन शिवशंकर अग्रवाल, रामकिशन सिंघल, सत्येंद्र सिंह यादव पूर्व अध्यक्ष मनमीत कोहली, साकेत गुप्ता, प्रदीप शर्मा, रमेश श्रीवास्तव, राजश्री वर्मा सुशील कटारे एवं अन्य क्लब के पदाधिकारी उपस्थित हुए। कार्यक्रम संयोजक वरुण अग्रवाल थे। कार्यक्रम का संचालन दिलीप नत्थानी एवं शुभरा यादव ने किया।