डाइंग प्रतियोगिता का आयोजन 27 जुलाई को

Jul 20 2026

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी व संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती के अवसर पर पर्यावरण सुरक्षित रखने का संदेश देने हेतु एक निशुल्क डाइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि आयोजन 27 जुलाई सोमवार को तीन आयु वर्ग में प्रात: 9:30 बजे से  दीनदयाल सिटी मॉल में आयोजित किया जाएगा।  आयोजन में भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चों को प्रमाण पत्र भी दिए जायेंगे और डाइंग सीट प्रतियोगिता स्थल पर निशुल्क वितरण की जायेगी।
एक दिवसीय नृत्य महोत्सव का 28 जुलाई  को
संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि यह प्रतियोगिता वेस्टर्न एवं क्लासिकल कैटेगरी, महिला वर्ग युगल नृत्य, एकल नृत्य, समूह नृत्य में आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता 28 जुलाई को प्रात: 10 बजे से बाल भवन में आयोजित की जाएगी। इसमे भाग लेने वाले बच्चे विभिन्न वर्ग में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में अपनी प्रस्तुति दे सकते है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे साथ ही इस प्रतियोगिता के विजेता एव उपविजेता बच्चो को पुरस्कार वितरण एव सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को गाने की पेनड्राइव या अपने मोबाइल में गाना साथ में लाना अनिवार्य है। इस आयोजन में आयोजन समिति में सुरेश गुप्ता, डॉ शिखा क_ल, डाक्टर मनीष रस्तोगी, धीरज गोयल, अशोक जैन, मनोज कुचिया, मुकेश गुप्ता, राजेश त्रिपाठी है।