रीना सिंह ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन की जबलपुर अध्यक्ष नियुक्त
Jul 20 2026
जबलपुर। राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन ने संगठन के विस्तार और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वरिष्ठ ब्यूटी विशेषज्ञ एवं प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट रीना सिंह को जबलपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। एसोसिएशन के डायरेक्टर नीरज जैन ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मला त्रिपाठी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजया पालीवाल के नेतृत्व में आयोजित बैठक में सभी पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। रीना सिंह के 35 वर्षों के अनुभव, उत्कृष्ट कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता तथा ब्यूटी इंडस्ट्री में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। नियुक्ति के पश्चात रीना सिंह ने कहा कि एसोसिएशन से जुडऩे की प्रेरणा उन्हें अपनी ब्यूटी प्रोफेशनल मित्र मनीषा सुयल से मिली, जो वर्तमान में ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन की रतलाम जिला अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। रीना सिंह पिछले 35 वर्षों से ब्यूटी इंडस्ट्री में अपनी उत्कृष्ट सेवाएँ दे रही हैं। उन्होंने अपने अनुभव, हुनर और समर्पण के बल पर उन्होंने जबलपुर ही नहीं, बल्कि प्रदेशभर में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्हें जबलपुर में दो बार अध्यक्ष के पद से सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके नेतृत्व और योगदान का प्रमाण है। रीना सिंह अपनी सफलता का सबसे बड़ा श्रेय अपनी गुरु एवं मेंटर आराधना सिंह चौहान को देती हैं। उनके अनुसार, ‘उन्होंने हर कदम पर मेरा मार्गदर्शन किया, मुझे सही दिशा दिखाई और आत्मविश्वास के साथ आगे बढऩा सिखाया। आज मैं जो भी हूँ, उसमें उनका अमूल्य योगदान है। रीना सिंह का मानना है कि मेहनत, निरंतर सीखने की लगन, ईमानदारी और सकारात्मक सोच ही सफलता की वास्तविक कुंजी है। अब जबलपुर जिला अध्यक्ष के रूप में उनका उद्देश्य ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़ी महिलाओं और युवाओं को प्रशिक्षण, रोजगार, आत्मनिर्भरता तथा संगठन के माध्यम से नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना है। ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन ने विश्वास व्यक्त किया है कि रीना सिंह के नेतृत्व में जबलपुर में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा ब्यूटी इंडस्ट्री के विकास को नई गति मिलेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









