लायंस क्लब दिशा के स्थापना समारोह में 35 नए सदस्यों ने ली सदस्यता
Jul 20 2026
ग्वालियर। लायंस क्लब दिशा के वर्ष 2026-27 का भव्य स्थापना समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ नितिन मांगलिक ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जबकि पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ विकास गंगवाल ने क्लब से जुड़े 35 नए सदस्यों का भव्य पदग्रहण समारोह संपन्न कराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ आशुतोष वशिष्ठ रहे। विशिष्ट अतिथियों में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जीएस तोमर, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुधीर बाजपेई, अजय सपरा, सलिल गुप्ता, मुकेश बिरोनिया सहित विभिन्न क्लबों के अध्यक्ष, रीजन चेयरपर्सन, जोन चेयरपर्सन एवं बड़ी संख्या में लायन सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर लायंस क्लब दिशा द्वारा सामाजिक जागरूकता पर आधारित प्रेरणादायक गीत ‘अन्न का करो सम्मान’ का विमोचन किया गया। इस गीत का निर्देशन डॉ. आलोक पुरोहित ने किया। गीत के माध्यम से समाज को अन्न की बर्बादी रोकने, प्रत्येक दाने का सम्मान करने तथा जरूरतमंदों तक भोजन पहुँचाने का प्रेरक संदेश दिया गया। इस प्रस्तुति को उपस्थित सभी अतिथियों ने सराहा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सैनी ने अपने संबोधन में क्लब को सेवा, संस्कार और सामाजिक सरोकारों के नए आयामों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया। जुबेर रहमान ने कहा कि लायंस क्लब दिशा केवल सेवा कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए जन-जागरूकता अभियानों को भी निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं समन्वय में मनीष बांदिल तथा संतोष राजोरिया सहित पूरी आयोजन समिति का महत्वपूर्ण योगदान रहा। भव्य मंच सज्जा, उत्कृष्ट आतिथ्य एवं सुव्यवस्थित संचालन ने समारोह को यादगार बना दिया। उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्यों ने आयोजन की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









