लायंस क्लब आरोहण की प्रथम कार्यकारिणी सभा सम्पन्न
Jul 20 2026
ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर आरोहण की प्रथम कार्यकारिणी सभा का आयोजन 25 नवीन सदस्यों की उपस्थिति में अध्यक्ष वंदना जाजू की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर सभी सदस्यों की सहमति से आगामी तीन माह के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। सभा में निर्णय लिया गया कि क्लब एक स्लम बस्ती गोद लेकर वर्षभर उस झोपड़पट्टी में रहने वाले गरीब बच्चों की देखभाल के लिए निशुल्क शिक्षा, पोषणयुक्त आहार, कपड़े एवं उत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था करेगा। इसके साथ ही क्लब द्वारा प्रत्येक माह सर्विस एक्टिविटी तथा वर्ष में एक फैलोशिप टूर का भी आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं क्लब मेंटोर नितिन मांगलिक ने नवीन सदस्यों को लायंस क्लब के महत्व से अवगत कराया और उन्हें सेवा कार्यों के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एक्सटेंशन चेयरमेन जेएस गुप्ता एवं रीजन चेयरपर्सन सलिल गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
ज्ञात हो कि डिस्ट्रिक्ट 3233-इ1 में वर्ष 2026-27 का यह प्रथम नवीन क्लब लायंस क्लब ग्वालियर सिटी द्वारा खोला गया है। जिसे हाल ही में चार्टर प्राप्त हुआ है। सभा में कोषाध्यक्ष शिखा हसीजा, संगीता जौहरी, ममता अग्रवाल, डॉ. ज्योति सिसोदिया, सोनम सिंह, प्रीति शर्मा, रेखा सिंघल, छवि आफले, अर्चना जैन, हिमांशी राव, नीलम परिहार, निधि कपूर, लवली कौर, मोहिता गोयल, पूनम पराशर, वंदना सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। अंत में सचिव दीपाली सक्सेना ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









