पानी, बिजली देना सकी, वो सरकार निकम्मी है: विधायक डॉ. सिकरवार

Jul 19 2026

ग्वालियर।  वार्ड 26, 27, 28 एवं 29 के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन 16 ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में आयोजित किया गया। वार्ड 29 का कार्यकर्ता सम्मेलन सुबह 10 बजे सत्कार इन गेस्ट हाउस महलगांव, वार्ड 26 एवं वार्ड 27 का कार्यकर्ता सम्मेलन सायं 5 बजे कांग्रेस कार्यालय बारादरी चौराहा मुरार एवं वार्ड 28 का कार्यकर्ता सम्मेलन सायं 8 बजे प्रजापति हनुमान मंदिर कुम्हरपुरा थाठीपुर में आयोजित किया किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रमों में विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने कहा कि आज आम आदमी खराब स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के कारण परेशान है। दवाएं और इलाज नहीं मिल रहा है। बुनियादी सुविधाओं में पानी, बिजली, सडक़ एवं सीवर की व्यवस्थाएं पूरी तरह दम तोड़ चुकी है। गली-गली में आम आदमी परेशान हैं, सडक़ों पर अंधेरा छाया हुआ है। बेरोजगारी एवं महंगाई ने आम आदमी और युवाओं की कमर तोड़ दी है। ‘पानी, बिजली देना सकी, वो सरकार निकम्मी है और जो सरकार निकम्मी है वह सरकार बदलनी है’ के नारे को बुंलद करते हुए सडक़ो पर लगातार संघर्ष करना होगा। आमजन के बीच रहकर हमें आपस में मिलकर जनससमयाओं का निराकरण कराना है, इसके लिए धरना-प्रदर्शन आंदोलन जारी रखना है।
कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य एवं पार्षद श्रीमती गायत्री मण्डेलिया, एमआईसी सदस्य एवं पार्षद अवधेश कौरव, विनोद जैन, पार्षद केदार बरहादिया,  संदीप यादव, सुधीर मण्डेलिया, महेन्द्र शर्मा, वकील सिंह, चंदन राठौर, पंचम भदौरिया, डॉ. दशरथ सिंह, जसवंत शेजवार, फूलचंद लीडर, अनिल शर्मा, गोपाल चौधरी, राहुल गुर्जर, अजातशत्रु शर्मा, डॉ. पकंज सिंह यादव, जितेन्द्र खेमरिया, शाहरूख पठान, दिनेश चौरसिया, दीपक उपाध्याय, रामलाल बाथम, अलाउद्दीन, अशोक सुमन, सुरेश वाजपेयी, सुंदर अहिरवार, राजेश तोमर, रमेश झा, रामवीर गुर्जर आदि मौजूद रहे।