भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के लिए मांगा जनसमर्थन
Jul 19 2026
ग्वालियर/दतिया। दतिया उपचुनाव के अंतर्गत रविवार को आयोजित कुशवाहा समाज की बैठक में सम्मिलित होकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को भारी से जीत दर्ज करवाने के लिए प्रेरित किया। स्वजातीय बंधुओं को मंच से संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र की प्रगति, उन्नति और विकास के लिए ये उपचुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। पूरा कुशवाहा समाज मेरा परिवार है। आप लोगों को इस उपचुनाव में घर-घर जाकर वोटर नहीं सपोर्टर के रूप में काम करना है और प्रत्येक बूथ पर भाजपा का कमल खिलना है।
बैठक में कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा,भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा सहित अन्य जन मौजूद रहें। बही दतिया उपचुनाव के अंतर्गत आयोजित की गई रावत समाज की बैठक में सम्मिलित हुआ और प्रबुद्धजनों से संवाद करते हुए भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को भारी बहुमत से विजय बनाने की अपील की। रावत समाज के वरिष्ठजन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और भाजपा के कार्यप्रणाली में धरती आसमान का अंतर है। भाजपा ने सर्वसमाज का ध्यान रखते हुए उन समाजों को पहचान देने का कार्य किया है। जिन्हें कोई पूछता भी नहीं था। ये समाज जागरूक,संगठित और एकत्रित समाज है। आप सबसे प्रार्थना है। दतिया के प्रत्येक घर पहुंचकर भाजपा को विजयी बनाएं।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर रावत,पशुधन कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष, केशव सिंह बघेल, पूर्व विधायक जवाहर सिंह रावत, जितेंद्र रावत, जगदीश सिंह रावत, जगदीश पटेल, पुष्पेंद्र सिंह रावत, अंशुमान रावत, विवेक रावत और समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









