35 घंटे का सीईपी पूर्ण, जनशक्ति वेलफेयर सोसायटी ने विद्यार्थियों को दिए इंटर्नशिप प्रमाणपत्र
Jul 19 2026
ग्वालियर। जनशक्ति वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित 35 घंटे के कम्युनिटी एंगेजमेंट प्रोग्राम (सीईपी) के समापन पर प्रतिभागी विद्यार्थियों को इंटर्नशिप प्रमाणपत्र वितरित किए गए। संस्था युवाओं को समाज सेवा, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व से जोडऩे के उद्देश्य से इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करती है। समारोह में जनशक्ति वेलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समाजसेवी अरुणेश सिंह भदौरिया ने विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा तभी सार्थक है जब उसमें सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का समावेश हो। प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में योगेंद्र सिंह, अमन सिकारवार, सचिन शर्मा, कृष्णा शर्मा, गौरव सिंह राजावत, ध्रुविष्ठी रजक, अनुराग सिंह, अनीश बघेल, राशि बंसल, अनुज गुप्ता, प्रांगिल गुप्ता, श्रेयांशी सिकारवार, विवेक पाल एवं नितिन सिंह शामिल रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अंजू भदौरिया, आईटी सेल प्रमुख अजय पोशिया, महिला जिला अध्यक्ष रानू शर्मा, महिला जिला उपाध्यक्ष रेनू चौहान एवं वर्षा कुशवाह सहित संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। अंत में सभी विद्यार्थियों ने समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सहभागिता का संकल्प लिया तथा संस्था ने उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









