स्त्री शक्ति मंच ने 300 पौधों का किया वृक्षारोपण, कन्या पूजन के साथ दिया हरित भविष्य का संदेश

Jul 19 2026

ग्वालियर। गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर स्त्री शक्ति मंच द्वारा मनसा देवी मंदिर, तपोवन के पास विक्की फैक्ट्री रोड पर आस्था, सेवा और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत माँ दुर्गा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर प्रसाद अर्पित किया गया इसके पश्चात 300 पौधों का वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम स्त्री शक्ति मंच की कोषाध्यक्ष एवं समाजसेवी श्रीमती गीता लक्षाकार द्वारा आयोजित किया। उनके द्वारा महोगनी, पीपल, पाखड़, चम्पा, सिंगापुर बेल, बोतल पाम, गुलमोहर, कचनार, नींबू, गुड़हल, क्रोटन सहित विभिन्न प्रजातियों के छायादार, फलदार एवं सजावटी पौधों का रोपण किया गया। उन्होंने कहा कि वृक्ष लगाना केवल पर्यावरण संरक्षण नहीं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य देने का संकल्प है। 
इस अभियान की विशेष बात यह रही कि लगभग 300 पौधों की व्यवस्था एवं उपलब्ध कराने में आशीष लक्षाकार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके सहयोग से यह वृक्षारोपण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का भी संदेश दिया। स्त्री शक्ति मंच कि अध्यक्ष ऋतु लक्षाकार एबं प्रीती सोनी ने कहा कि गुप्त नवरात्रि का यह पावन पर्व शक्ति, सेवा, संस्कार और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने जीवन के प्रत्येक शुभ अवसर पर कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष करुणा सक्सेना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने स्त्री शक्ति मंच की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में ऋतु लक्षाकार,प्रीति सोनी, अर्चना सिंह, गीता लक्षाकार, गिरिराज सोनी, अमित लक्षाकार, आशीष लक्षाकार, श्रेया एवं प्रियांशी सहित मंच के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं सहभागियों का आभार अर्चना सिंह द्वारा व्यक्त किया गया।