पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
Jul 19 2026
ग्वालियर। कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा रविवार को कैंसर पहाड़ी स्थित श्री चित्रकूट धाम पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अनेक फलदार एवं औषधीय गुणों वाले पौधे लगाने के साथ ही संस्था द्वारा उनके समुचित रख-रखाव का संकल्प भी लिया गया। संस्था सचिव कंचन राव ने बताया कि वृक्षारोपण का यह कार्यक्रम समूचे वर्षाकाल में अनवरत जारी रहेगा। संस्था न सिर्फ वृक्षारोपण करेगी, बल्कि पौधों के बड़े होने तक उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी निभाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से संस्था न केवल अपने गठन के उद्देश्यों को पूरा करती है, बल्कि प्रत्येक सदस्य शहर का प्रबुद्ध नागरिक होने के नाते शहर के प्रति अपने कर्तव्यों का भी निर्वहन करता है।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य जन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडवोकेट अशोक शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. एम. एल. शर्मा उपस्थित थे। इनके साथ ही संस्था के संयुक्त अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, सचिव कंचन राव, संगठन मंत्री जगदीश उपाध्याय, संचालक हेमलता राव, उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, ऋषि जैन, सहसचिव पुष्पा मिश्रा, विशाल शर्मा, ऋषभ जैन, आनंद मिश्रा, दीपक चौधरी, लोकेश गुप्ता, चंद्रप्रकाश सिंह राजावत, तरुण वर्मा, उपेंद्र सिंह राजावत, गौरव बघेल और तन्मय तोमर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









