दीवार गिरने की घटना बेहद दुखद, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई- पूर्व विधायक पाठक
Jul 19 2026
ग्वालियर। ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के पूर्व विधायक प्रवीण पाठक ने वार्ड क्रमांक 55 अंतर्गत गुडीगुड़ा मुक्ति धाम के समीप दीवार गिरने से एक मेहनतकश महिला की दर्दनाक मृत्यु तथा दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत महिला को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति, शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।
घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक प्रवीण पाठक ट्रॉमा सेंटर पहुँचे, जहाँ उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेकर सभी घायलों का सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
प्रवीण पाठक ने कहा कि यह केवल एक दुर्घटना नहीं है, बल्कि यदि निर्माण कार्य में लापरवाही या भ्रष्टाचार सामने आता है तो यह प्रशासनिक जवाबदेही पर गंभीर प्रश्न खड़ा करता है। उन्होंने प्रशासन एवं संबंधित विभागों से प्रदेश की जनता के सामने जवाब देने की मांग करते हुए कहा कि जिस दीवार का निर्माण कुछ समय पहले ही हुआ था, वह आखिर इतनी जल्दी कैसे ढह गई? निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच किसने की और कार्य का प्रमाणन किन अधिकारियों द्वारा किया गया? यदि निर्माण में भ्रष्टाचार, लापरवाही या कमीशनखोरी के कारण एक निर्दोष महिला की जान गई है, तो दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई कब होगी? साथ ही उन्होंने निष्पक्ष तकनीकी जांच कराकर जिम्मेदार अधिकारियों, ठेकेदार एवं संबंधित एजेंसी के विरुद्ध आपराधिक कार्रवाई करने की मांग भी की।
पूर्व विधायक प्रवीण पाठक ने कहा कि किसी भी नागरिक का जीवन घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार की भेंट नहीं चढऩा चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार से मृतका के परिजनों को उचित आर्थिक सहायता एवं मुआवजा, घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









