रिटेनिंग वॉल हादसे की होगी निष्पक्ष जांच, निगमायुक्त ने गठित की चार सदस्यीय जांच समिति

Jul 19 2026

ग्वालियर। वार्ड क्रमांक 55 के अंतर्गत गुड़ा-गुड़ी का नाका स्थित मुक्तिधाम के समीप रिटेनिंग वॉल (बाउंड्री वॉल) गिरने की दुखद घटना को गंभीरता से लेते हुए निगमायुक्त संघ प्रिय ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं अन्य संबंधित पहलुओं की जांच के लिए चार सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है। समिति को सात दिवस के भीतर जांच पूर्ण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। 
निगमायुक्त संघ प्रिय द्वारा जारी आदेश के अनुसार गुड़ा-गुड़ी का नाका स्थित मुक्तिधाम के पास रिटेनिंग वॉल का निर्माण कार्य वर्ष 2025 में कराया गया था। 19 जुलाई को उक्त दीवार गिरने से दो व्यक्ति घायल हो गए, जबकि एक महिला की दुखद मृत्यु हो गई। घटना को गंभीरता से लेते हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराने का निर्णय लिया गया है।
निगमायुक्त द्वारा गठित चार सदस्यीय समिति में अपर आयुक्त मुनीष सिंह सिकरवार, नगर निवेशक सुरेश अहिरवार, प्रभारी सहायक यंत्री राजीव सोनी तथा प्रभारी कार्यालय अधीक्षक राजीव जायसवाल को सदस्य बनाया गया है।
सहायक यंत्री एवं उप यंत्री को कारण बताओं नोटिस
निगमायुक्त संघ प्रिय ने वार्ड 55 में हुए आज से को लेकर सहायक यंत्री राकेश कुशवाहा एवं तत्कालीन कार्यरत उप यंत्री बृजेश राजपूत को सौंपे गए कार्य लापरवाही बरतने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया है।