वार्ड 24 एवं 25 के कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मेलन
Jul 18 2026
ग्वालियर। वार्ड 24 एवं 25 के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। वार्ड 25 का कार्यकर्ता सम्मेलन दोपहर 12 बजे नागदेवता मंदिर सीपी कॉलोनी मुरार एवं वार्ड 24 का कार्यकर्ता सम्मेलन सायं 6 बजे डूडी बगिया सुरेश नगर थाठीपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एमआईसी सदस्य एवं पार्षद अवधेश कौरव, युवा नेता आदित्य सिकरवार, विनोद जैन, श्रीमती रेखा जाटव, पार्षद अंकित कठठ्ल, जसवंत शेजवार, पोहप सिंह वर्मा, राजेश तोमर, वृदांवन मेवार, रूपेश दुबे, नवल शर्मा, राजेश पाल, नरेन्द्र शर्मा, अलाउद्दीन, पंचम भदौरिया, मोनू रजक, कपिल शर्मा, गोपाल, पवन कौरकु, भगवानदास पाल आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये ने कहा कि आज देश का युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है, लेकिन सत्ता में बैठी भाजपा सरकार के पास युवाओं के भविष्य एवं रोजगार के लिए कोई ठोस योजना नहीं है। आसमान छूती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। रसोई गैस से लेकर पेट्रोल-डीजल तक की कीमतें गरीबों की पहुँच से बाहर होती जा रही हैं। भाजपा सरकार विकास की बात करती है, लेकिन असलियत में नफरत की राजनीति को बढ़ावा दे रही है। देश को धर्म और जाति के नाम पर बाँटने की कोशिशें की जा रही हैं। संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करके विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जो हमारे लोकतंत्र के लिए एक बड़ा खतरा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









