प्रसादम के माध्यम से 190 लोगों को कढ़ी चावल का प्रसाद वितरित किया

Jul 18 2026

ग्वालियर। लॉयंस क्लब ग्वालियर, आराध्या के आतिथ्य में लॉयंस क्लब ग्वालियर, आराध्या, अनुभूति और आध्या क्लब के सहयोग से साईं बाबा मंदिर फूलबाग पर प्रसादम के माध्यम से परमानेंट सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त सेवा कार्य में क्लब के 10 सदस्यों द्वारा लगभग 190 लोगों को प्रसाद के रूप में कढ़ी चावल का प्रसाद वितरित किया गया।
अवसर पर लायंस क्लब के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, यह नेक कार्य आराध्या क्लब की अध्यक्ष कल्पना ने अपने हमसफर के जन्मदिवस की उपलक्ष्य में किया था। जोन चेयरपर्सन लॉयन अशोक शर्मा  द्वारा अनुभूति क्लब के सक्रिय सदस्य लॉयन प्रदीप अधौलिया का माल्यार्पण कर मंत्रोच्चार के साथ जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर कल्पना प्रदीप, मंजू पाल, गीता सूर्यवंशी, अंजू गर्ग, मनु शर्मा, नीलम शर्मा, अलका अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, नीलम गुप्ता और गीता भटनागर उपस्थित थीं।