जेयू में राजनीति विज्ञान एवं लोकप्रशासन अध्ययनशाला का दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित
Jul 18 2026
ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय की राजनीति विज्ञान एवं लोकप्रशासन अध्ययनशाला द्वारा सत्र 2026 में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए शनिवार को दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजकुमार आचार्य ने की। कार्यक्रम में प्रो. एस.के. सिंह ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में संचालित अनुशासन, रैगिंग निरोधक प्रावधानों एवं छात्र कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। वहीं प्रो. जे.एन. गौतम ने विद्यार्थियों को सांस्कृतिक गतिविधियों एवं अन्य सह-शैक्षणिक अवसरों से अवगत कराया।
कार्यक्रम मेंमें कुलगुरु प्रो. राजकुमार आचार्य ने विद्यार्थियों से वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप स्वयं को विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा अपने ज्ञान और कौशल का विकास कर भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान विभागाध्यक्ष डॉ. स्वर्णा परमार ने अध्ययनशाला की शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन डॉ. सत्येन्द्र सिंह सिकरवार ने किया तथा मंच संचालन डॉ. नवीन शर्मा ने किया। इस अवसर पर विभाग के सभी शिक्षक एवं नवप्रवेशित छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









