विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर सम्पन्न

Jul 18 2026

ग्वालियर। फोर्ट व्यु स्कूल शब्द प्रताप आश्रम नंबर 3 ग्वालियर सिम्स हॉस्पिटल के सहयोग से एक विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 18 जुलाई को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक किया गया। इस चिकित्सा शिविर डॉ बी के गुप्ता जनरल सर्जरी, डॉ मलूक धाकड़ जनरल फिजिशियन, डॉ प्रियांशी निगम स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिन्होंने शिविर में आने वाले लगभग ढाई सौ मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय सलाह प्रदान की, साथ ही साथ ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर एवं ईसीजी की जांच भी निशुल्क हुई। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा संचालित डेंटल वेन मैं डॉक्टर अनूप सिंह छारी द्वारा दांतों की जांच भी निशुल्क की गई एवं दवाइयों का वितरण भी पूर्णता नि:शुल्क हुआ। यह जानकारी कार्यक्रम के संयोजक आकाश श्रीवास्तव ने देते हुए बताया कि इस विशाल शिविर में प्रारंभ से ही आमजन की अत्यधिक भागीदारी रही। लगभग 250 लोगों ने दांतों का चेकअप कराया और लगभग 250 से 300 की संख्या में मरीजों ने अन्य डॉक्टरस् की सलाह ली। 178 मरीज ने शुगर की जांच करवाई साथ ही साथ बीपी की जांच भी लगभग 180 मरीज ने कराई 46 लोगों की ईसीजी की जांच पूर्णता नि:शुल्क की गई। शिविर में मुख्य रूप से उपस्थित लाल सिंह पाल, मनोज शुक्ला, राजेंद्र सेंगर, नंदकिशोर माहोर, हर्ष माहौर ,अंजू दीक्षित, सुरेंद्र कौर, जितेंद्र सिंह राठौड़ ,शिवदयाल सिंह दीपक सिंह अमित सिंह भदोरिया उपस्थित रहे।