तकनीकी कौशल के साथ आध्यात्मिक मूल्यों से ही होगा सर्वांगीण विकास
Jul 16 2026
ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के यूथ विंग द्वारा पुराना हाईकोर्ट लाईन स्थित संगम भवन केंद्र पर विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीके डॉ गुरचरण सिंह, बीके प्रहलाद भाई, बीके जीतू भाई उपस्थित थे।
कार्यक्रम के शुभारंभ में बीके डॉ गुरचरण सिंह नें कहा कि विश्व युवा कौशल दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस दिवस को मनाने का उद्देश्य युवाओं को रोजगार, उद्यमिता, नवाचार और सामाजिक विकास के लिए आवश्यक कौशलों से सशक्त बनाना है। इस वर्ष की वैश्विक थीम स्किल्स फॉर ए शेयर्ड फ्यूचर युवाओं को केवल तकनीकी कौशल ही नहीं, बल्कि सहयोग, नवाचार, अनुकूलन क्षमता, नेतृत्व और मानवीय मूल्यों के साथ भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित करती है। आज हमारे युवा कौशल विकास, उद्यमिता, स्टार्टअप, पर्यटन, डिजिटल शिक्षा और औद्योगिक विकास जैसे अन्य क्षेत्रों में निरंतर प्रगति कर रहे है।
बीके प्रहलाद भाई ने कहा कि आध्यात्मिक कौशल आज के युवाओं की सबसे बड़ी आवश्यकता है। आज के प्रतिस्पर्धात्मक और तेज़ी से बदलते युग में केवल तकनीकि कौशल ही पर्याप्त नहीं हैं। मानसिक तनाव, सोशल मीडिया का बढ़ता प्रभाव, करियर की अनिश्चितता और बदलती जीवनशैली के बीच युवाओं को भावनात्मक बुद्धिमत्ता, आत्म जागरूकता, नैतिक मूल्य, दया एवं आंतरिक शांति जैसे आध्यात्मिक कौशल विकसित करने की आवश्यकता है। आंतरिक शक्ति सफलता का सबसे बड़ा कौशल है।
कार्यक्रम में बीके पवन, बीके सुरभि, बीके रोशनी, आरती आयलानी, छाया रूपेश सोनवर, कार्तिक, अखिलेश, अभिमन्यु, राजीव, हर्ष, वैष्णवी, शारांस, हंसिका, रिया खुशी, गौरी, मनीष, शशांक, शिवा सहित अनेकानेक युवा उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









