सदस्यों ने खेला क्रिकेट

Jul 16 2026

ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर की लेडी जेसी विंग द्वारा वीमेंस स्पोर्ट्स डे का आयोजन गत दिवस किया गया। इस दौरान सदस्यों ने क्रिकेट, बैडमिंटन एवं तम्बोला खेला। कार्यक्रम में सभी सदस्य ड्रेस कोड के अनुसार व्हाइट टॉप और ब्लू, ब्लैक बॉटम में उपस्थित हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  बीजेपी नेत्री खुशबू गुप्ता उपस्थित रहीं। इस अवसर पर संस्था से कपिल अग्रवाल, पारुल मेहरा, राधिका विजयवर्गीय, सुजाता अग्रवाल, रानू गुप्ता, वीणा अग्रवाल, अलका ग्रोवर, श्वेता बिंदल, शिवानी अग्रवाल, मन्नत कामरा उपस्थित थी। कार्यक्रम की समन्वयकअलका ग्रोवर, संयोजक हिमांशी गोयल व कार्यक्रम के प्रभारी तरुण अग्रवाल थे।