एसआई बने पुलिसकर्मियों को अधिकारियों ने लगाया स्टार

Jul 16 2026

ग्वालियर। मध्यप्रदेश पुलिस में पदोन्नति का तोहफा मिलने के बाद 13वीं वाहिनी एसएफ में खुशी का माहौल है। यहां कई एएसआई को एसआई पद पर पदोन्नत किया गया है। 13वीं वाहिनी कार्यालय में पदोन्नत हुए पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डिप्टी कमांडेंट रितु केवरे और असिस्टेंट कमांडेंट शुभा श्रीवास्तव ने पदोन्नत हुए पुलिसकर्मियों को कंधे पर डबल स्टार लगाकर बधाई दी। साथ ही उनके अनुशासन और कार्य की सराहना भी की। पदोन्नत होने वालों में एसआई कृष्णपाल सिंह चौहान, रामलखन शर्मा, दिलवर नेगी, नथोली राम, रमेश भदौरिया सहित अन्य जवान शामिल हैं। इस दौरान वाहिनी के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।अधिकारियों ने नव पदोन्नत एसआई से कहा कि नई जिम्मेदारी को और अधिक निष्ठा और ईमानदारी से निभाएं। विभाग का नाम रोशन करें।