कैट की संभागीय कार्य समिति घोषित

Jul 16 2026

ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया, राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद प्रवीन खण्डेलवाल की अनुसंशा पर ग्वालिययर चम्बल संभाग की संभागीय कार्य समिति की घोषणा राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन एवं ग्वालियर चम्बल क्षेत्र के प्रभारी एवं वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जैन द्वारा की गई। कार्य समिति में रवि गुप्ता संभागीय अध्यक्ष एवं मुकेश जैन संभागीय महामंत्री बनाये गये। जबकि सीए मयूर गर्ग उपाध्यक्ष एवं विकास शिवहरे कोषाध्यक्ष बनाये गये है। होटल क्लार्क-इन पर आयोजित पत्रकारवार्ता में राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन ने कैट की आगामी गतिविधियां जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय व्यापार महोत्सव 12 अगस्त से 15 अगस्त तक नई दिल्ली भारत मण्डपम में आयोजित किये जाने की जानकारी दी। इस मेले में लोकल फोर ग्लोबल की अवधारणा को मूर्तरूप दिया जायेगा। नव मनोनीत संभागीय अध्यक्ष रवि गुप्ता ने कहा कि पिछले 10 वर्षो के अनुभव ग्वालियर एवं चम्बल संभाग में कैट की एक सशक्त आवाज बनाने के लिये काम आयेगे। आठों जिलों सहित डबरा क्षेत्र में कैट की इकाईयां सक्रियता पूर्वक कार्य करेंगी और हम शीघ्र ही ग्वालियर चम्बल संभाग के व्यापारियों का संभागीय सम्मेलन आयोजित करेंगे। इस अवसर पर कैट ग्वालियर के जिला अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, महामंत्री रामकुमार गोयल, कोषाध्यक्ष नितिन गोयल मीडिया प्रभारी हिमांशु छापडिय़ा सहित कैट के संस्थापक सदस्यों की कोर समिति के सदस्य उपस्थित थे।