सीएमएचओ ने टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य करने पर एएनएम एवं सीएचओ को किया सम्मानित

Jul 16 2026

ग्वालियर। कलेक्टर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन में स्वास्थ्य कार्यक्रमो का संचालन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमएस सागर ने बताया कि घाटीगांव ब्लॉक के आंतरी पहुंच विहीन गांव में एएनएम एवं सीएचओ ने पहुंचकर नौनिहालों एवं गर्भवती महिलाओं को बीमारियों से बचाव के लिए अपनी जिम्मेदारी एवं कर्तव्य समझकर टीकाकरण किया साथ ही अन्य स्वास्थ्य कार्य किये भी किये, इन दोनों के कार्यों को डब्ल्यूएचओ ने सहारा, साथ ही उन्होंने अपने डब्ल्यूएचओ के फेसबुक पेज पर उसे प्रदर्शित कर उनके कार्य की सराहना की। उक्त उत्कृष्ट कार्य के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.एस सागर ने दोनों कर्मचारियों को सीएमएचओ कार्यालय में प्रशस्ति पत्र एवं पेन देकर सम्मानित किया ताकि आगे भी यह सराहनीय कार्य करें। वहीं कलेक्टर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान ने उक्त दोनों कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य करने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इनका हुआ सम्मान
श्रीमती दीपा गौर एएनएम उप स्वास्थ्य केंद्र आंतरी ब्लॉक घाटीगांव,  डॉ. सोनिया शाक्य सीएचओ उप स्वास्थ्य केंद्र आंतरी ब्लॉक घाटीगांव।