दस हजार बेटियों को सम्मानित करने पर संस्था को बधाई:जयप्रकाश राजौरिया
Jul 16 2026
ग्वालियर। बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था परिवार द्वारा संस्था की सभी वार्ड प्रेसिडेंट बहनों के सम्मान में 10वां नारी शक्ति सम्मान का आयोजन होटल सुख सागर में किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, विशिष्ट अतिथि डीसी तिवारी, गिर्राज कंसाना, बिरजू शिवहरे, श्रीमती सुनीता शर्मा, पूजा अग्रवाल एवं पूजा चौरसिया थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने की। सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा भगवान श्री गणेश का पूजन कर 11 कन्याओं का पूजन किया। तत्पश्चात संस्था सदस्यों द्वारा अतिथियों को माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन ज्योति दुबे, आभार प्रिया प्रजापति ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने बताया कि संस्था प्रतिवर्ष 15 जुलाई को प्रेसिडेंट सम्मान समारोह का आयोजन करती है, जिसमें संस्था द्वारा बनाए गए सभी वार्ड प्रेसिडेंट को सम्मानित करती है। इस वर्ष भी यह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। वही संस्था द्वारा दस हजार से अधिक बेटियों को सम्मानित करने पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर, सांसद भारत सिंह कुशवाह, मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने संस्था के कार्य की सराहना करते हुए बधाई पत्र दिया है। वही मुख्य रूप से उपस्थिति भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को संस्था द्वारा विगत कई वर्षों से चलाया जा रहा है जिसके चलते संस्था ने दस हजार बेटियों को उत्कृष्ट छात्रा सम्मान से सम्मानित किया है। यह बड़े ही हर्ष का विषय है।संस्था ऐसे ही कार्य निरंतर करती रहे यह मेरी शुभकामनाएं है। तत्पश्चात उन्होंने 81 संस्था पदाधिकारियों को शिल्ड सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पूजा अग्रवाल, संध्या अग्रवाल, प्रवीण पवार, संजय धवन, मुकेश शर्मा, शैली शर्मा, शिवांगी शर्मा, विनीता गिरीश अग्रवाल, हरीश बत्रा, प्रीति मनीष आनंद, राखी परमार, काजल कुशवाह, कविता खंडेलवाल, दीपमाला, नेहा अग्रवाल, सीमा शर्मा, पम्मी खान, रूपाली सक्सेना, प्रिया दिनेश प्रजापति, मनोज आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









