पढ़ाई से कमाई तक का सफर एआई टूल्स सीखकर पूरा कर सकते हैं: सीए संदीप वैजल

Jul 15 2026

ग्वालियर। महारानी लक्ष्मी बाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वाधान में विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर एआई क्रांति 2026 (पढ़ाई से कमाई तक का सफर) विषय पर एक सेमिनार का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ हरीश कुमार अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीक जैस एआई टूल्स सीखकर अपना कैरियर बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने भविष्य में भी रोजगारोन्मुख ट्रेनिंग कार्यक्रमों को महाविद्यालय में आयोजित कराने की प्रतिबद्धता जाहिर की।
कार्यक्रम में विशेषज्ञ के रूप में पधारे सीए संदीप वैजल ने विद्यार्थियों के विभिन्न एआई टूल्स की जानकारी देते हुए बताया कैस एआई टूल्स का प्रयोग करके अपने प्रोडक्ट की कॉस्ट कटिंग कर सकते हैं। विभिन्न क्षेत्रों जैसे गायन, स्क्रिप राइटिंग, एनीमेशन क्रिएशन आदि में कैसे कौशल अर्जित करके रोजगार पा सकते हैं। कार्यक्रम में प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ एके मांडिल, डॉ संजीव गुप्ता, डॉ संगीता जैन उपस्थित रहीं। लगभग 110 विद्यार्थियों ने सेमिनार में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ रवि शंकर पाठक एवं आधार प्रदर्शन डॉ त्रिलोचन भट्ट ने किया।