बरार समुदायिक भवन पर किया वृक्षारोपण

Jul 15 2026

ग्वालियर। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत सिंधी कॉलोनी स्थित बरार समुदायिक भवनमें वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के आलोक आहूजा, अमर कुटे, राकेश कटारे, गोपाल जाटव शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता  नरेश लुडेले ने की तथा संचालन अर्जुन नगेले ने किया।
इस अवसर पर समाज के प्रबुद्धजनों एवं नागरिकों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में इंजी. जगदीश प्रसाद, भगवदी प्रसाद, राजू नगेले, रवि राज, खेमचंद, चंद्रशेखर, पंकज सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी मौजूद हुए। इस अवसर पर राजू नगेले ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया।