शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली पानी के निजीकरण के खिलाफ एसयूसीआई का प्रदर्शन
Jul 15 2026
ग्वालियर। एसयूसीआई कम्युनिस्ट पार्टी ने जिला कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर जिलाधीश के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला सचिव कॉमरेड रचना अग्रवाल ने कहा ‘कि लोकतंत्रात्मक व्यवस्था में कर का प्रावधान किया गया था जिससे सभी नागरिकों को मूलभूत सुविधा जैसे बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य मिल पाएं। लेकिन आज़ादी के बाद से देख रहे हैं कि करों में लगातार वृद्धि जारी है, लेकिन मिलने वाली सुविधाओं को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। जिससे एक तरफ बेराजगारी की समस्या अपने चरम पर है, अथवा कम से कम वेतन में काम करने के लिए मजबूर है।
वहीं दूसरी तरफ मूल जरूरतों की पूर्ति हेतु अत्यधिक वृद्धि हो रही है जिससे आमजन मानस का जीना मुश्किल होता जा रहा है। अभी हाल ही में आंकड़े आयें है कि देश में हर दूसरे व्यक्ति की मौत समय पर सही इलाज ना मिलने के कारण हो रही है। ऐसी स्थिति में प्रदेश की सरकार 3 जिलों के स्वास्थ्य केंद्रों को निजीकरण करने की ओर आगे बढ़ रही है। जिससे आम व्यक्ति के लिए इलाज लेना भी विलासिता जैसा हो जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से मप्र सरकार से ग्वालियर की जनता की ओर से मांग की गई कि मूलभूत आवश्यकताओं के निजीकरण को रद्द किया जाए, किला गेट क्षेत्र के स्कूलों के मर्जर का निर्णय वापस लिया जाए, पानी पर टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव रद्द हो, शराब, नशा, अश्लीलता और अपराधों पर रोक लगाई जाए, सभी परीक्षा के पेपर लीक पर रोक लगाई जाएं । प्रदर्शन को रूपेश, दीपक, पूजा ने भी संबोधित किया। प्रदर्शन का संचालन धीरेन्द्र ने किया। प्रदर्शन में शहर के विभिन्न इलाकों से आए लोग शामिल हुये।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









