लायंस क्लब अनुभूति, आध्या, आराध्या की प्रथम कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न

Jul 15 2026

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति, आध्या, आराध्या की प्रथम कार्यकारिणी बैठक अनुभूति क्लब अध्यक्ष अंजू गर्ग, अध्या क्लब की अध्यक्ष अलका अग्रवाल, आराध्या क्लब की अध्यक्ष कल्पना प्रदीप की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें आगामी 17 जुलाई को प्रसादम कार्यक्रम साईं मंदिर पर ,19 जुलाई को शपथ ग्रहण समारोह की तारीख निश्चित की गई। प्रांतीय शपथ ग्रहण जो कि जयपुर में है उसमें जाने की भागीदारी तय की गई। अगस्त में वृक्षारोपण कार्यक्रम, मधुमेह जांच और प्रसादम कार्यक्रम परमानेंट प्रोजेक्ट हर महीने किया जाएगा। 15 अगस्त सामूहिक रूप से कटोरा ताल फ्लैग प्वाइंट पर किया जाएगा। उसमें सर्विस एक्टिविटी के अंतर्गत पंखा, सिलाई मशीन और बच्चों को स्टेशनरी दी जाएगी। हरियाली तीज कार्यक्रम पिकनिक के साथ किया जाएगा।
बैठक में स्थापक अध्यक्ष एमजेएफ मीनाक्षी गोयल, आईपीपी अशोक शर्मा, उपाध्यक्ष विजय खंडेलवाल, सोनल सिंघल, सविता शर्मा, मंजरी अग्रवाल, मंजू पाल, मनु शर्मा, नीलम शर्मा, रीना मित्तल, डॉली अग्रवाल, नीलम गुप्ता, गीता भटनागर, साधना बंसल, उषा अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।