मासिक इंगित काव्यगोष्ठी में दी बहुरंगी रचनाओं की प्रस्तुति

Jul 15 2026

ग्वालियर। मध्यभारतीय हिन्दी साहित्य सभा ग्वालियर के तत्वावधान में मासिक इंगित काव्य गोष्ठी सभा भवन दौलतगंज में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार डॉ सुधीर चतुर्वेदी ने की, मुख्य अतिथि कवि प्रकाश मिश्र एवं विशिष्ट अतिथि साहित्यकार चेतराम सिंह भदौरिया मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर लोकेश तिवारी ने किया एवं संयोजन कवि रामचरण ने किया।
प्रारंभ में मंचासीन अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया, सरस्वती वंदना डॉ. लोकेश तिवारी ने प्रस्तुत की।तत्पश्चात् अतिथियों का स्वागत पुष्प भेंटकर किया गया। 
कार्यक्रम में मंचाचीन अतिथियों व अनेक कवियों एवं कवियत्रियों ने अपनी श्रेष्ठ प्रस्तुतियां दीं, जिनमें डॉ सुखदेव माखीजा, पुष्पा मिश्रा आनंद, विजय शंकर श्रीवास्तव, दिनेश विकल, अमर सिंह यादव, विजय कृष्ण योगी, आलोक शर्मा, अनिल कोचर, संदीप खैरा,अशोक बित्थरिया, दीप ज्योति गुप्ता, रामसेवक शर्मा, अशोक घनघोरिया, जगदीश गोकलानी, कुमारेश तिवारी, युवा कवि हेमंत विशाल, विकास बघेल आदि ने राष्ट्रभाव बोध, पावस एवं सामयिक विषयों पर आधारित मौलिक गीत,काव्यपाठ कर बहुरंगी प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार प्रदर्शन  साहित्यकार डॉ सुखदेव माखीजा ने किया।