स्कूल में साइबर सुरक्षा कार्यशाला आयोजित हुई
Jul 15 2026
ग्वालियर। द रेडियंट स्कूल महादजी नगर गुड़ा गुड़ी का नाका में राज्य साइबर पुलिस जोन के द्वारा साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रभारी निरीक्षक मुकेश नारोलिया राज्य साइबर पुलिस जोन ग्वालियर और सुनील श्रीवास्तव (पूर्व जिला सचिव-अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत) ने द रेडिएंट स्कूल में साइबर क्राइम और सुरक्षा को लेकर विद्यार्थियो को जागरूक किया। साइबर क्राइम के विषय में बताते हुए कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल तकनीक जितनी उपयोगी है, उतनी ही सावधानी की भी मांग करती है। उन्होंने हाल ही में बढ़ रहे ‘डिजिटल अरेस्ट’ और ‘एआईडीपफेक’ जैसे नए साइबर खतरों से आगाह किया और स्पष्ट किया कि कोई भी पुलिस या जांच एजेंसी वीडियो कॉल पर किसी को गिरफ्तार नहीं करती है।
उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को सोशल मीडिया पर प्राइवेसी बनाए रखने, किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने और वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचित करने की अपील की, ताकि समय रहते त्वरित कार्रवाई की जा सके। पुलिस द्वारा इस कार्यशाला में रेडियंट विद्यालय के संचालक अर्जुन गुप्ता और उप संचालिका प्रिया गुप्ता एवं विद्यालय के प्राचार्य ब्रह्मजीत सिंह ने विद्यालय में पधारे मुख्य अतिथियो का पौधा एवं स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया तथा विद्यालय के प्राचार्य ने विद्यार्थी को साइबर क्राइम और सुरक्षा पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि साइबर क्राइम एक गंभीर समस्या है, जिससे बचने का एक मात्र तरी$का जागरूकता है । और यही इससे बचने का एकमात्र उपाय हैं । छात्रों को जागरूक और जि़म्मेदार बने रहने के लिए प्रोत्साहित किया। और विद्यार्थियो ने जिम्मेदार नागरिक बनने का सामूहिक संकल्प लिया ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









