राजेंद्र भदौरिया क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Jul 14 2026

ग्वालियर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संभागीय अध्यक्ष रणवीर सिंह सिकरवार ने टीम समेत राजेंद्र सिंह भदौरिया को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की है। श्री भदौरिया की समाज के लिए त्याग समर्पण की भावना को दृष्टि गत रखते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व ने सर्व सम्मति से कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। जिससे ग्वालियर चम्बल संभाग में हर्ष की लहर व्याप्त है। राजेंद्र सिंह भदौरिया के क्षत्रिय महासभा में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित करने वालों में संभागीय अध्यक्ष रणवीर सिंह सिकरवार महामंत्री नरेंद्र भदौरिया, दिलीप सिंह राठौर, भूपेंद्र पवैया, प्रचार प्रमुख एव महामंत्री बलबीर सिंह परमार समेत सम्पूर्ण जिला संभाग टीम शामिल है।