जन-सुनवाई में कलेक्टर चौहान ने सुनीं आमजनों की समस्यायें
Jul 14 2026
ग्वालियर। कलेक्ट्रेट में मंगलवार को हुई जन-सुनवाई में 130 आमजनों की समस्यायें सुनी गईं। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जन-सुनवाई में पहुँचे लोगों को अपने कक्ष में बुलाकर सम्मानपूर्वक एक - एक कर समस्यायें सुनीं और उनके आवेदनों के निराकरण के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट के सभागार में अपर कलेक्टर कुमार सत्यम, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत व अपर जिला दंडाधिकारी सीबी प्रसाद सहित जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने आवेदकों की समस्यायें सुनीं और उनके आवेदनों के निराकरण की रूपरेखा तय की।
कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में राजस्व, नगर निगम, बिजली, पुलिस इत्यादि विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जमीन संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश सभी एसडीएम व तहसीलदारों को दिए गए हैं। नगर निगम क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को तत्परता से निराकृत करने की हिदायत भी नगर निगम के अधिकारियों को दी। जनसुनवाई में मदद की आस में पहुँचे जरूरतमंदों के नि:शुल्क इलाज का इंतजाम भी कराया गया।
जन-सुनवाई में कुल 130 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 70 आवेदन दर्ज किए गए। साथ ही शेष 60 आवेदन विभागीय अधिकारियों को समय-सीमा में निराकृत करने के लिये आवश्यक टीप के साथ दिए गए। संयुक्त कलेक्टर श्री सुरेश कुमार बरहादिया व एसडीएम झाँसी रोड श्री अतुल सिंह सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने भी जन सुनवाई में आए लोगों की समस्याएं सुनी और निराकरण के लिए उनके आवेदन प्राप्त किए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









