दुर्गम रास्ता तय कर बच्चों का टीकाकरण करने पहुँचीं एएनएम दीपा गौर
Jul 14 2026
ग्वालियर। राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग के मैदानी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। इसका प्रेरणादायक उदाहरण ग्वालियर जिले के आंतरी उप स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ सहायक नर्स एवं प्रसूति कार्यकर्ता (एएनएम) सुश्री दीपा गौर ने प्रस्तुत किया है।
एएनएम सुश्री दीपा गौर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सुश्री सोनिया शाक्य आवश्यक सामग्री लेकर लगभग दो किलोमीटर लंबे कच्चे और दुर्गम रास्ते को पैदल तय कर घाटीगांव विकासखंड के पूरनपुरा गांव पहुँचीं। नियमित टीकाकरण सत्र को मूर्तरूप देने के लिये पहुँचीं दीपा गौर ने पूरनपुरा में 8 माह के रौनक आदिवासी सहित गांव के सभी पात्र बच्चों का टीकाकरण किया। पूरनपुरा गांव में 25 परिवार निवास करते हैं, जिनमें पाँच वर्ष से कम आयु के आठ बच्चे हैं। स्वास्थ्य विभाग की इस सक्रिय पहल से सभी बच्चों को समय पर जीवनरक्षक टीके लगाए गए।
एएनएम सुश्री दीपा गौर की कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी विशेष रूप से सराहा है। डब्ल्यूएचओ ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर सुश्री दीपा गौर द्वारा किए जा रहे टीकाकरण कार्य को फोटो सहित साझा करते हुए उनके समर्पण को रेखांकित किया है। यह उपलब्धि न केवल ग्वालियर जिले, बल्कि प्रदेश के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिये प्रेरणास्त्रोत बनी है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने भी एएनएम सुश्री दीपा गौर सहित राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान में समर्पित भाव से कार्य कर रहे स्वास्थ्य विभाग के सभी मैदानी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों तक पहुँचकर प्रत्येक पात्र बच्चे का समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करना स्वास्थ्य कर्मियों की संवेदनशीलता, प्रतिबद्धता और जनसेवा के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। कलेक्टर ने सभी मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उनके अथक प्रयासों से जिले में नियमित टीकाकरण अभियान को नई मजबूती मिल रही है और बच्चों को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने का लक्ष्य प्रभावी ढंग से पूरा हो रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









