प्रभात फेरी में चंद्रवदनी नाके पर झूमी हरि भक्तों की टोली

Jul 14 2026

ग्वालियर। संत आशारामजी ट्रस्ट दिल्ली शाखा ग्वालियर आश्रम के तत्वाधान में चंद्रवदनी नाका क्षेत्र में श्रीयोग वेदांत सेवा समिति, युवा सेवा संघ्, महिला उत्थान मंडल, बालसंस्कार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा भव्य हरिनाम प्रभात फेरी आयोजित की गई। जिसमें हरिभक्तों की टोली ने भक्ति रस से भरे भजनों पर झूम कर नृत्य किया। ये हरिनाम प्रभात फेरी प्रात:कालीन बेला में माण्डरे वाली माता स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर कटोरा ताल, ओफो की बगिया, भैंरो बाबा मंदिर, से चंद्रवदनी मुख्य मार्ग होकर नहर वाली माता से शंकर चौक होते हुए माढंरे वाली माता स्थित हनुमान मंदिर पर समाप्त हुई। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी।
हरिनाम प्रभात फेरी में चलित वाहन पर व्यास पीठ पर विराजे संत आशाराम बापू के श्री विग्रह फोटो का माल्यार्पण पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। साथ ही आरती वंदन कर प्रसाद वितरण किया गया। हरिनाम प्रभात फेरी में  जन साधारण को पांच सैकड़ा ऋषि प्रसाद सत्साहित्य निशुल्क उपहार स्वरूप प्रदान की गई। हरि नाम प्रभात फेरी में आश्रम संचालक अर्जुन भाई, विजय महाराज, लक्ष्मण शर्मा, गहलोत भाई, अखिलेश शर्मा, राकेश सिंह चौहान, मुन्ना राजावत, रामवीर हितेश सचिन गोविंद राठौर, अज्जू हरीश डीगरा, श्रीमती कल्पना शर्मा, सावित्री शर्मा, गुड्डी प्रजापति, मुन्नी राठौर समेत भारी संख्या में श्रद्धालु भक्त गण शामिल रहे।