अजाक्स का अनधिकृत दुरुपयोग करने वालों के विरुद्ध करायेंगे एफआईआर-प्रांताध्यक्ष मौर्य

Jul 12 2026

भोपाल। मप्र अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ) (अजाक्स) के संज्ञान में यह तथ्य आया है कि कुछ अनधिकृत व्यक्ति जिनमे संतोष वर्मा, एस.एल. सूर्यवंशी, एम.सी.अहिरवार, राजवीर अग्निहोत्री, महेश विरोलिया, बसंत खरे, केबी दौहरे, विजय पिपरोलीया जिनका संगठन से कोई वैधानिक संबंध नहीं है, वे अजाक्स के नाम, लेटरहेड, पदनाम एवं संगठन की पहचान का दुरुपयोग कर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं समाज के लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं तथा अजाक्स के नाम पर विभिन्न कार्यक्रमों, बैठकों एवं आयोजनों का संचालन कर रहे हैं। संगठन का ऐसे व्यक्तियों द्वारा आयोजित किसी भी कार्यक्रम, बैठक, सम्मेलन अथवा जारी किए गए पत्र, सूचना या प्रेस विज्ञप्ति का मध्यप्रदेश अजाक्स से कोई संबंध नहीं है। ऐसे सभी कृत्य पूर्णत: अनधिकृत एवं भ्रामक हैं।
संगठन के नाम, लेटरहेड एवं पदनाम का अनधिकृत उपयोग कर समाज एवं कर्मचारियों को भ्रमित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध उपलब्ध विधिक प्रावधानों के अंतर्गत आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है और कार्यवाही हेतु मप्र शासन के साथ-साथ संगठन विरोधी गतिविधियों मै लिप्त कर्मचारियो की शिकायत उनके  विभाग प्रमुखो से भी की जा रही हैँ यदि भविष्य में भी अन्य कोई व्यक्ति भी इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध सक्षम न्यायालय एवं संबंधित शासकीय विभागों में वैधानिक कार्रवाई हेतु लिखा जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी। मध्यप्रदेश अजाक्स अपने सभी सदस्यों एवं कर्मचारियों से अपील करता है कि यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा संगठन के नाम पर अनधिकृत गतिविधियाँ संचालित की जा रही हों, तो उसकी जानकारी तत्काल संगठन के अधिकृत पदाधिकारियों को उपलब्ध कराएँ, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई सुनिश्चित कराई जा सके। संगठन की गरिमा, वैधानिकता एवं सामाजिक विश्वास की रक्षा करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।