क्रिएटिव हाउस के प्रत्याशियों ने किया व्यापक जनसंपर्क
Jul 12 2026
ग्वालियर। मध्य प्रदेश चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव में 5 दिन से रह गए हैं। इसको देखते हुए सभी प्रत्याशियों ने अपने प्रचार को तीव्र गति से व्यापारियों से मिलने का अभियान चालू कर दिया है। क्रिएटिव हाउस के प्रत्याशियों ने सर्वप्रथम मुरार बारादरी चौराहा स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर पूजा अर्चना की, उसके बाद पूरे मुरार क्षेत्र में सघन जनसंपर्क किया एवं शाम को सराफा स्थित स्वर्णा ज्वेलर्स से जनसंपर्क प्रारंभ कर पूरे सराफा बाजार में व्यापारियों से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर हाउस के संयुक्त अध्यक्ष के पद के प्रत्याशी सुरेश बंसल ने कहा कि आज मुरार और सराफा बाजार में जो आत्मीयता मिली है उससे मन बहुत प्रसन्न है मैं सभी व्यापारी भाइयों को नमन करता हूं जिन्होंने मुझे इतना प्यार और सम्मान दिया। वहीं उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी संदीप नारायण अग्रवाल ने कहा कि आज मुरार एवं सराफा बाजार में हमारा जनसंपर्क अभियान चल रहा है, हमें जो व्यापारियों का साथ मिल रहा है उससे ऐसा लगता है कि हम पांचों प्रत्याशी विजयी होकर व्यापारियों के हित में काम करेंगे। वहीं कोषाध्यापक के प्रत्याशी वरिष्ठ समाज सेवी अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से जुड़े अजय गोयल ने कहा कि हमें व्यापारियों द्वारा अथासमर्थन और सहयोग मिल रहा है और जिस उमंग व्यवस्था के साथ व्यापारी हमारे साथ चल रहे हैं कि हम आपको बाजार करायेंगे और जो प्यार स्नेह दे रहे हैं मैं उन सभी व्यापारी भाइयों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









