डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की स्मृति में प्रथम जिला स्क्वे मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप 2026 संपन्न
Jul 12 2026
ग्वालियर। भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की स्मृति में स्क्वे मार्शल आर्ट्स अकादमी के तत्वावधान में प्रथम जिला स्क्वे मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप 2026 का भव्य एवं सफल आयोजन संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में ग्वालियर शहर के विभिन्न विद्यालयों एवं प्रशिक्षण संस्थानों से लगभग 100 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के साथ बड़ी संख्या में अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों ने भी उपस्थित होकर प्रतियोगिता की शोभा बढ़ाई।
प्रतियोगिता के उद्घाटन के मुख्य अतिथि सौरव मिश्रा निदेशक मिश्रा मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल रहे। विशिष्ट अतिथियों में मनोज राजपूत (पार्षद, वार्ड क्रमांक-8, शक्तिराज, सुनील शर्मा, अनीश खान (निदेशक, गुरुकुल विद्या स्कूल) तथा अशरफ उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया तथा खिलाड़ियों से अनुशासन, खेल भावना और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि रामविलास राठौर रहे। विशिष्ट अतिथियों में श्याम श्रीवास्तव, भानु प्रताप सिंह चौहान, प्रमोद राजावत, धर्मवीर राठौर एवं श्रीमती कामिनी पाल उपस्थित रहीं। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
प्रतियोगिता का संचालन पूर्णत: निष्पक्ष एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। निर्णायक (रेफरी) के रूप में शिवांगी राठौर, गोलू शर्मा, संध्या लोधी, राधा राठौर, महक नरवरिया एवं अंशिका ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









