श्रीभार्गव ब्राह्मण महासभा की बैठक संपन्न

Jul 12 2026

ग्वालियर। श्री भार्गव ब्राह्मण महासभा की बैठक आज मैना वाली गली स्थित बालाजी बाल मंडल कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए डॉ पंडित केएल शर्मा ने कहा की समाज की सदस्य्ता को बढ़ाने के लिए सभी लोग प्रयास रत हे। उनकी सक्रियता से सदस्य्ता की संख्या मे बढ़ोतरी हुई है! सभी समाजिक बंधु गणो के सहयोग से समाजिक कार्य सफल हुए। सचिव तीरथ मिश्रा ने कहा की सभी के सक्रिय योगदान से आगामी महीनो मे भार्गव बन्धुओ के लिए कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
बैठक मे श्रीभार्गव ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष पं काली चरण शर्मा, पं रामेश्वर दयाल, लज्जा राम चौबे, संजय दुबे, ब्रह्म दत्त दुबे, रविकांत दुबे सहित अन्य समाजिक लोग उपस्थित थे।