कायस्थ समाज का 64वां युवक युवती परिचय सम्मेलन संपन्न
Jul 12 2026
ग्वालियर। कायस्थ वैवाहिक परिचय मंच द्वारा 64वां युवक युवती परिचय सम्मेलन रविवार 12 जुलाई को दोपहर 4 बजे से 6 बजे तक संपन्न हुआ। कार्यक्रम चित्रगुप्त धाम सर्वदेव मंदिर कायस्थ छात्रावास दौलतगंज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हकीम देवी प्रसाद रामप्यारी न्यास के अध्यक्ष अभय चौधरी ने की। कार्यक्रम में संस्था के सचिव अरुण कुलश्रेष्ठ ने बताया कि अब तक लगभग डेढ़ हजार से अधिक रिश्ते संपन्न हो चुके हैं।
भगवान चित्रगुप्त की आरती कर पंडित राजेश्वर राव ने कार्यक्रम प्रारंभ कराया। कार्यक्रम का संचालन आकाश श्रीवास्तव एवं एडवोकेट सुरेंद्र कुमार खरे ने किया। युवक युवती परिचय सम्मेलन मैं ग्वालियर ही नहीं आसपास के शहरों से भी अधिक से अधिक संख्या में कायस्थ बंधु अपने विवाह योग्य बच्चों के साथ पधारे वर्तमान समय में एकल परिवार होने के कारण विवाह योग्य युवक युवतियों का आपस में संबंध होना कठिन हो गया है। इसलिए इस तरह के कार्यक्रमों की अत्यधिक आवश्यकता महसूस होती रही है,
इसलिए हकीम देवी प्रसाद रामप्यारी न्यास भगवान श्री चित्रगुप्त धाम सर्वदेव मंदिर कायस्थ छात्रावास दौलतगंज द्वारा यह कार्य पिछले कई वर्षों से संपन्न कराया जा रहा है। इसका लाभ मध्य प्रदेश ही नहीं आसपास के प्रदेशों के कायस्थ बंधुओं द्वारा लिया जा रहा है। कार्यक्रम में केपी श्रीवास्तव, श्याम श्रीवास्तव, उदय श्रीवास्तव, सुरेंद्र श्रीवास्तव, संजीव कुलश्रेष्ठ, विजय श्रीवास्तव, करूण एडवोकेट, चंद्रेश श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, रजनीश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









