जिले भर में वृक्षारोपण के कार्य को जन आंदोलन बनाएं: प्रभारी मंत्री सिलावट
Jul 12 2026
ग्वालियर। प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर प्रदेशभर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'एक पेड़ माँ के नामÓ अभियान का व्यापक स्तर पर क्रियान्वयन किया जा रहा है। ग्वालियर में रविवार को जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मिलकर एयरपोर्ट परिसर में 'एक पेड़ मां के नामÓ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट के साथ ही जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने वृक्षारोपण में भागीदारी की।
'एक पेड़ मां के नामÓ अभियान के तहत एयरपोर्ट परिसर में किए गए वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्षहेमंत खण्डेलवाल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर रावत, क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाह, विधायक भितरवार मोहन सिंह राठौर, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक जादौन, जीडीए के अध्यक्ष अशोक शर्मा, कौशल शर्मा, कलेक्टर रुचिका चौहान, एसएसपी धर्मवीर सिंह, निगम अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने भी 'एक पेड़ मां के नामÓ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया।
जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने जिला प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारियों से कहा है कि बरसात के मौसम में 'एक पेड़ मां के नामÓ अभियान के तहत जिले भर में वृहद वृक्षारोपण का कार्य हाथ में लिया जाए। वृक्षारोपण के कार्य में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी हो, यह भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा है कि सभी स्कूलों, कॉलेजों में वृक्षारोपण का कार्य किया जाए। इसके साथ ही समाज के सभी वर्गों को पर्यावरण संरक्षण के कार्य में जोड़कर वृहद वृक्षारोपण का कार्य किया जाए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









