एक हफ्ते तक भारी बारिश के आसार नहीं, धूप और नमी से बढ़ेगी गर्मी
Jul 12 2026
ग्वालियर। चंबल अंचल में सक्रिय मानसून फिलहाल कमजोर पड़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक क्षेत्र में व्यापक या भारी बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान तेज धूप और वातावरण में नमी के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले आठ दिनों से सक्रिय मानसून अब धीमा पड़ गया है। मानसून ट्रफ लाइन हिमालय की तराई की ओर खिसक गई है, जिससे ग्वालियर-चंबल अंचल में बारिश की गतिविधियां थम गई हैं। रविवार सुबह से आसमान साफ रहा और तेज धूप निकली। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी कोई मजबूत मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं है। इसलिए अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश की संभावना कम है। सप्ताह के अंत में यदि नया सिस्टम बनता है, तभी बारिश का दौर फिर शुरू हो सकता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









