वार्ड 35 के क्षेत्रवासियों ने अजय जौहरी को सम्मानित किया

Jul 12 2026

ग्वालियर। नई सड़क बावन पाएगा वार्ड 35 के क्षेत्रवासियों की ओर से मप्र कांग्रेस कमेटी (ई) कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव एवं समाजसेवी ओर आरटीआई ऐक्टिविस्ट अनूप जौहरी का सम्मान किया गया।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी हमीद खां उस्मानी एवं किशन लाल रैगर, ओर देवेन्द्र वर्मा ने कहा कि जौहरी द्वारा नई सड़क बावन पाएगा वार्ड 35 में काफी समय से क्षेत्र वासियों की जन समस्याओं की निरंतर आबाज उठाते हुए क्षेत्र वासियों की हर समस्या चाहें सीबर की हो चाहे नलों में दूषित पानी स्टेट लाइट एवं क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की हो वार्ड से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए हमेशा तत्पर उनके निराकरण हेतु नगर निगम प्रशासन तक अपनी बेवाकि अंदाज में उठाते हुए समस्याओं का निराकरण काफी समय से कराते आ रहे हे। ऐसे जुझारू कर्मठ संघर्षशील वरिष्ठ समाजसेवी अनूप जौहरी को पुष्पहार पहनाते हुए शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। जौहरी ने आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित करने बाले सभी क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए आस्वस्त करते कहा कि समय समय पर आगे भी आपकी सभी जन समस्याओं के निराकरण हेतु तत्पर रहने का जौहरी जी ने आश्वासन दिया। सम्मानित करने बालों में दयाल बाबू, दिलीप रैगर, मान सिंह, विवेक भाई, गोलू माहोर, मनोज रैगर आदि  उपस्थित रहे।