मरीजों एवं परिजनों को भोजन वितरण किया

Jul 12 2026

ग्वालियर। लायंस क्लब आर्यन डिस्ट्रिक्ट 3233 ई-1 द्वारा योगिनी एकादशी के शुभ अवसर पर जयारोग्य अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में श्रीश्याम रसोई के माध्यम से मरीजों एवं परिजनों के लिए भोजन वितरण किया गया। यह भोजन वितरण आर्यन टीम के सभी मेंबर्स के सहयोग से हुआ। इसमें 150 से अधिक जन लाभान्वित हुए। लायंस क्लब में सेवा भावना से प्रेसिडेंट नूपुर गोयल द्वारा यह कार्य आयोजित किया गया।