अवैध होर्डिंग पर शिवपुरी लिंक रोड सहित सिटी सेंटर एवं ग्वालियर विधानसभा में हुई कार्रवाई
Jul 11 2026
ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित एवं सौंदर्यपूर्ण बनाए रखने के उद्देश्य से अवैध एवं अनाधिकृत रूप से लगाए गए होर्डिंग, बैनर एवं पोस्टरों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को नगर निगम की होर्डिंग शाखा एवं मदाखलत अमले द्वारा अपर आयुक्त टी प्रतीक राव द्वारा गठित दल के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग, बैनर एवं पोस्टरों को हटाया गया।
नगर निगम के नोडल अधिकारी मदाखलत केशव सिंह चौहान एवं नोडल अधिकारी होर्डिंग अनूप लिटोरिया के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान चिरवाई नाका पर सांवरिया सेठ, शिवपुरी लिंक रोड किया शोरूम के पास एसेंट एडवर्टाइजिंग एवं मेट्रो टावर पर ग्लोमार्ट के होर्डिंग लगे थे ,जिन्हें हटाने की कार्रवाई प्रारंभ की गई जिस पर संबंधित एजेंसी के संचालक पहुंचे तो उन्होंने शाम तक स्वयं ही स्ट्रक्चर हटाने का आश्वासन दिया। निगम द्वारा सभी होर्डिंग स्ट्रक्चर के फ्लेक्स हटाए, नट बोल्ट काट दिए तथा लाइट कनेक्शन भी काट दिए। इसके साथ ही होर्डिंग संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार से अवैध होर्डिंग नहीं लगने दी जाएगी, यदि उन्होंने कहीं भी ऐसे स्थान पर होर्डिग लगे जो की स्वीकृत नहीं है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही जोन क्र 6 के अन्तर्गत एम.एल.बी कॉलोनी, पड़ाव ग्वालियर, लक्ष्मणपुरा, महिमा होटल के पास पडाव ग्वालियर, तानसेन रोड़, एम.पी.ई.बी कार्यालय के पास ग्वालियर, मैन रोड विकास नगर, ग्वालियर, लक्ष्मीबाई स्टैचू के पास मुख्य सडक़ ग्वालियर, जीडीए ऑफिस के पास सहित आदि स्थानों पर सम्बन्धित राजस्व कर सन्ग्रहक श्री पुरुषोत्तम दुबे के द्वारा बताए गए निर्देशित स्थलो पर अवैध बैनरो/होर्डिन्गो आदि को हटवाने की कार्यवाही की गई। निगर निगम अधिकारियों ने बताया कि बिना अनुमति सार्वजनिक स्थलों, सडक़ों के किनारे तथा विद्युत पोलों एवं अन्य स्थानों पर लगाए गए होर्डिंग एवं प्रचार सामग्री न केवल शहर की सुंदरता को प्रभावित करती है, बल्कि यातायात व्यवस्था में भी बाधा उत्पन्न करती है। इन्हें हटाने के लिए नगर निगम द्वारा नियमित रूप से अभियान संचालित किया जा रहा है।
कार्रवाई के दौरान निगम के मदाखलत अमले एवं होर्डिंग शाखा के कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर सभी चिन्हित स्थानों से अवैध प्रचार सामग्री हटाई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना वैधानिक अनुमति के होर्डिंग, बैनर एवं पोस्टर लगाने वालों के विरुद्ध आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी तथा आवश्यकतानुसार दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। नगर निगम ने नागरिकों एवं संबंधित संस्थाओं से अपील की है कि किसी भी प्रकार के होर्डिंग, बैनर अथवा पोस्टर लगाने से पूर्व निगम की निर्धारित अनुमति अवश्य प्राप्त करें, ताकि शहर की स्वच्छता, सौंदर्य एवं यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो। निगम का यह विशेष अभियान आगामी दिनों में भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार जारी रहेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









