गहोई समाज के राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती पर होंगे विभिन्न आयोजन
Jul 11 2026
ग्वालियर। राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती के अवसर पर एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विभिन्न सांस्कृतिक व रचनात्मक और साहित्यिक कायक्रम किए जायेगे। इस आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया की राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती के इस अवसर पर 27 जुलाई से 3 अगस्त तक किये जायेंगे। आयोजन का शुभारंभ 27 जुलाई को चित्रांकन प्रतियोगिता से होगा यह आयोजन प्रात: 10 बजे से स्थानीय दीनदयाल सिटी मॉल में किया जायेगा। 28 जुलाई को बाल भवन में प्रात: 10 बजे से एक नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 29 जुलाई को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन दीनदयाल सिटी मॉल में आयोजित की जायेगी। 30 जुलाई को रंगोली सजाओ मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन दीनदयाल सिटी मॉल पर किया जायेग। 31 जुलाई को एक शाम मोहम्मद रफी के नाम आयोजित किया जाएगा। एक अगस्त को नेत्र परीक्षण शिविर मोदी आई केयर माधव प्लाजा पर आयोजित किया जाएगा। दो अगस्त को काव्य पाठ का आयोजन किया जाएग। तीन अगस्त को राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती पर उनकी प्रतिमा पर प्रात: 8 बजे माल्यार्पण किया जायेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









