विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य से संबंधित व्याख्यान का आयोजन
Jul 11 2026
ग्वालियर। विश्व जनसंख्या दिवस पर शा. एमएलबी महाविद्यालय में एनएसएस एवं भूगोल विभाग के संयुक्त तत्वाधान से जनसंख्या के उत्तम स्वास्थ्य विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। शहर की डॉक्टर मोनिका जैन ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थीयों को अच्छे स्वास्थ्य से संबंधित संतुलित और पौष्टिक आहार, दैनिक आदतें, 3.स्वास्थ्य परीक्षण, योग तथा व्यायाम, मानसिक स्वास्थ्य, नशे से दूर रहने आदि बिंदुओं पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भूगोल विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ अंजू गुप्ता द्वारा की गई एवं मंच संचालन एनएसएस अधिकारी डॉ ज्योत्सना राजपूत द्वारा किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ साधना अग्रवाल, डॉ नीलम गुप्ता, डॉ कुसुम भदौरिया, डॉ देवेन्द्र सिंह ठाकुर, डॉ अनीता मेवाफरोश, डॉ कपिल कौरव, डॉ आशीष यादव, डॉ चेतन ग्वाला एवं शशि कला राठौर आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









