श्रीमद् भागवत कथा की तैयारियों को लेकर बैठक हुई
Jul 11 2026
ग्वालियर। सामाजिक संस्था जन उत्थान न्यास द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन नबंबर माह में कराया जा रहा है। श्रद्धेय श्री अनिरूद्ध आचार्य महाराज द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया जायेगा। कथा 30 नवंबर से 7 दिसंबर तक फूलबाग मैदान पर होगी। कथा की तैयारियों को लेकर जन उत्थान न्यास द्वारा गठित मुख्य आयोजन समिति की बृहद बैठक होटल रमाया में आयोजित की गई। बैठक में श्रीमद् कथा के सूत्रधार, न्यास के अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. सतीश सिकरवार, महेश मुदगल्, हरीदास अग्रवाल, डॉ. श्रीप्रकाश लोहिया, राम पाण्डे, राजीव चढ्ढा, रामनिवास शर्मा, धमेन्द्र बुकोलिया, पं. विजय कब्जू, एसके गुप्ता, प्रकाश मांढिल, मुकेश गुप्ता, दिलीप पंजवानी, राजेश तोमर, अवधेश कौरव, कल्ले पहलवान, विनोद जैन, अवध धाकरे, महेश कुशवाह, आदित्य सिंह सिकरवार, नरेन्द्र राजावत, महेन्द्र शुक्ला, केपी सिंह भदौरिया आदि मंचासीन रहे।
बैठक में आयोजन समिति के सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव दिये। बैठक में तय किया गया कि प्रारभिंक तौर पर आयोजन की सूचना आम आदमी के घर-घर जाकर पीले चावल और कार्यक्रम पत्रक प्रदान कर आमंत्रित किया जायेगा। इसके साथ ही आयोजन समितियों का गठन होगा। साथ ही यजमान बनाने के लिये कुछ सदस्यों ने अपनी संख्या भी बताई। बैठक में बताया गया कि 108 यजमान बनाए जाऐंगे। आयोजन समिति की शीघ्र एक और बैठक होगी, जिसमें समितियों का गठन समेत अन्य दायित्वों की पूर्ति के लिये समिति सदस्यों को प्रभार सौंपे जायेंगे। भव्य एवं विशाल कलश यात्रा के लिये अलग से कमेटी गठित की जायेगी।
विधायक डॉ. सिकरवार ने कहा कि यह कथा गैर राजनैतिक है और इसमें सभी वर्गों, धर्मों के व्यक्ति शामिल है। उन्होंने कहा कि अनिरूद्ध आचार्य की कथा सुनने के लिये श्रोताओं की संख्या बहुत आती है, इसलिये पाण्डाल विशाल बनाया जायेगा। समाजसेवी महेश मुदगल् ने कहा कि कथा की व्यापक्ता को देखते हुये रूचि अनुसार सदस्यों को दायित्व सौंपे जाये। बैठक में बेताल सिंह गुर्जर, इन्द्रजीत सिंह घुरैया, श्याम शुक्ला, संजय नीखरा, पवन दीक्षित, डॉ. रविन्द्र सिंह कुशवाह, बृजेश सिंह, कौशलेन्द्र सिंह, विनोद सेठी, राजेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









