राम मंदिर चोरी के विरोध में महिला कांग्रेस ने किया सद्बुद्धि हवन

Jul 10 2026

ग्वालियर। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में हुई कथित चोरी की घटना के विरोध में महिला कांग्रेस के नेतृत्व में राम मंदिर चौराहा पर सद्बुद्धि हवन का आयोजन किया गया। महिला कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने श्रीराम मंदिर चोरी प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।
 कार्यक्रम में मनीषा शर्मा, रानू शर्मा, मिथलेश यादव, संजना राजावत, आशा माहौर, फौजिया खा, नगीना खान, पूजा राजपूत, शिखा शर्मा, दिव्यांशी राजपूत, माया, रेखा शिवहरे, राधा माहौर, दामिनी पाठक, जमाना, आरती सिंह, परविंदर कोर, वर्षा कुशवाह, मानसी तोमर आदि मौजूद रहीं।